बिग ब्रेकिंग

पौड़ी जिले में कोरोना के 37 नये केस मिले

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरूवार को जिले में कोरोना वायरस के 37 नये केस सामने आये है। जिससे मरीजों की संख्या 3817 से बढ़कर 3954 हो गई है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार कोतवाली कोटद्वार में तैनात 37 वर्षीय जवान, 31 वर्षीय जवान, सिद्धबली मार्ग कोटद्वार निवासी 30 वर्षीय पुरूष, मोटाढांक कोटद्वार निवासी 27 वर्षीय महिला, लैंसडौन जयहरीखाल निवासी 27 वर्षीय महिला, सिरोली पौड़ी निवासी 26 वर्षीय युवती, उजली पौड़ी निवासी 60 वर्षीय महिला, सिविल लाइन पौड़ी निवासी 60 वर्षीय पुरूष, चौबट्टा खिर्सू निवासी 52 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 58 वर्षीय पुरूष, श्रीकोट गंगनाली निवासी 68 वर्षीय वृद्ध, श्रीकोट गंगनाली निवासी 43 वर्षीय पुरूष, 31 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय वृद्धा, दिल्ली निवासी 52 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर निवासी 40 वर्षीय महिला, 35 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर निवासी 14 वर्षीय बालिका, 9 वर्षीय बालिका, 40 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय महिला, कमलेश्वर श्रीनगर निवासी 23 वर्षीय युवक, न्यू विकास नगर कॉलोनी पौड़ी निवासी 44 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरूष, फोरेस्ट कॉलोनी नौठा पाबौ निवासी 30 वर्षीय पुरूष, अगरोडा पौड़ी निवासी 15 वर्षीय बालक, कंडोला कोट निवासी 26 वर्षीय युवक, हरिद्वार निवासी 53 वर्षीय पुरूष, थलीसैंण ब्लॉक निवासी 33 वर्षीय महिला, उखीमठ रूद्रप्रयाग निवासी 21 वर्षीय युवक, जाखनी कीर्तिनगर निवासी 54 वर्षीय पुरूष, डांग श्रीनगर निवासी 21 वर्षीय युवक, चमोली निवासी 70 वर्षीय वृद्ध में कोरोना वायरस पाया गया है। इन सभी लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!