बिग ब्रेकिंग

पौड़ी जिले में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मरीज, 48 नये केस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिले में 48 नये मरीज आये है। जिससे जिले में मरीजों की संख्या 3817 पहुंच गई है। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या से जहां लोग दहशत में है, वहीं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार केएमसी सिगड्डी कोटद्वार में कार्यरत 26 वर्षीय महिला कर्मचारी, शिब्बूनगर दुगड्डा निवासी 46 वर्षीय महिला, बुचरी यमकेश्वर निवासी 46 वर्षीय महिला, नैनीडांडा निवासी 17 वर्षीय बालिका, 33 वर्षीय महिला, सतपुली निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, मंडगई पोखड़ा निवासी 23 वर्षीय युवक, जीआईसी मथाली में कार्यरत 60 वर्षीय पुरूष कर्मचारी, बासियाणा द्वारीखाल निवासी 53 वर्षीय महिला, पोखड़ा ब्लॉक निवासी 47 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, रिंगवाड़ी एकेश्वर ब्लॉक निवासी 46 वर्षीय पुरूष में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इन सभी लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं सीएमओ कार्यालय पौड़ी में कार्यरत 45 वर्षीय पुरूष कर्मचारी, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 55 पुरूष कर्मचारी, 52 वर्षीय महिला, जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती 45 वर्षीय पुरूष, पुलिस लाइन पौड़ी निवासी 39 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 56 वर्षीय महिला, पौड़ी निवासी 69 वर्षीय वृद्ध, 40 वर्षीय महिला, प्रेम नगर देहरादून निवासी 48 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय बालक, थलीसैंण ब्लॉक निवासी 22 वर्षीय युवक, जीआईसी कोट पौड़ी में कार्यरत 43 वर्षीय और 45 वर्षीय महिला कर्मचारी, श्रीकोट गंगनाली निवासी 17 वर्षीय बालक, श्रीकोट गंगनाली निवासी 17 वर्षीय आठ बालक, 18 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक, 10 वर्षीय बालिका, 18 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक, बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती 47 वर्षीय पुरूष, कमलेश्वर बागवान श्रीनगर निवासी 42 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 40 महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पौड़ी गढ़वाल में 3 हजार 475 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में आरटीपीसीआर, रेपिड एन्टीजन व टूनेट रूप से 95 हजार 944 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये, जिनमें से 88 हजार 668 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 3 हजार 459 लोगों की रिपोर्ट लम्बित है। जिले में अब तक 3 हजार 817 कोरोना संक्रमित रोगी पाये गये। जिसमें से 3 हजार 475 स्वस्थ हो चुके है, जबकि 33 की मृत्यु हुई है। जनपद में 309 एक्टिव केस हैं। वर्तमान समय में 65 रोगी आइसोलेशन में भर्ती हंै, जिनमें 23 बेस हॉस्पिटल श्रीकोट तथा 42 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में है। कोविड केयर सेंटर के अन्तर्गत 22 लोग हैं, जिनमें 12 नर्सिंग कॉलेज डोबश्रीकोट, 3 सीसीसी कौड़िया कैम्प में, 6 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट तथा 1 डीसीसीसी सतुपली में है। जनपद में होम आइसोलेशन में 161 लोग हैं, जिनमें पौड़ी ब्लॉक में 27, कोट में 4, खिर्सू में 68, कल्जीखाल 2, दुगड्डा 30, द्वारीखाल 1, रिखणीखाल 3, यमकेश्वर 6, थलीसैंण 4, पाबौ 3, पौखड़ा 1, एकेश्वर 4, नैनीडांडा 2, बीरौंखाल 3 सहित तीन टिहरी, देहरादून और दिल्ली के शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!