मसूरी पिक्चर पैलेस चौक पर जाम में फंसे लोग

Spread the love

देहरादून। मसूरी में वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने से माल रोड पर जाम लग गया।माल रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं व संपर्क मार्ग पर भी बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। पिक्चर पैलेस चौक पर 2 घंटे करीब जाम की स्थिति बनी रही जिससे पर्यटकों के साथ स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। माल रोड पर काफी देर तक वाहन रेंगते हुए नजर आए। पैदल चलने वालों को भी निकलने की तक की जगह नहीं मिल पाई। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी का टाइम भी हो गया जिससे परिजनों को स्कूलों तक पहुंचने में काफी समय लग गया। पिक्चर पैलेस चौक पर करीब 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क किनारे लगे टू व्हीलर और फोर व्हीलर के कारण सबसे ज्यादा जाम की स्थिति पैदा हो गई।माल वाहक वाहन भी जाम का कारण बन रहे जबकि 2 दिन पहले नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने पर्यटन सीजन की तैयारी को लेकर बैठक की थी लेकिन बैठक में लिए गए निर्णय हवाई साबित होते हुए नजर आए। पिक्चर पैलेस चौक पर जब जाम की स्थिति निकट हो गई तब पुलिसकर्मी जाम को सुचारु करने पहुंचे जिससे मसूरी में सबसे ज्यादा कमी पुलिस प्रशासन की मानी जा रही है। वहीं नगर पालिका द्वारा भी निर्धारित समय के बाद पालिका बैरियरों से गाड़ियां भी वाहनों को माल रोड पर भेजा जा रहा है जिससे जाम की समस्या और भी ज्यादा विकट होती जा रही है। स्थानीय व्यापारी प्रताप सिंह पंवार, संदीप नौटियाल का कहना है कि जाम लगने से एक भी पर्यटक खरीदारी करने के लिए दुकानों में नहीं आते जिससे हर दिन आर्थिक नुकसान भुगतना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि जब तक एग्जाम की समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तब तक मसूरी के व्यापार पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता रहेगा जिसका खामियाजा आम दुकानदार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी तो पर्यटन सीजन भी शुरू नहीं हुआ अभी से मसूरी में जाम की समस्या पैदा हो गई है तो आने वाले पर्यटक सीजन में क्या स्थिति होगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका पुलिस प्रशासन को इस पर ठोस प्लान बनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *