डंपरों की आवाजाही से लोग परेशान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल: नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत नर्सरी रोड पर इन दिनों रेत और पत्थर से भरे डंपरों की भारी आवाजाही से स्थानीय लोग परेशान हैं। सुबह और शाम इन भारी वाहनों के लगातार गुजरने से खतरा बना हुआ है। बेलगाम डंपरों के खौफ से यहां हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय रमेश चंद्र थपलियाल, दिनेश, अमित, नाजिम और आशुतोष ने बताया कि नर्सरी रोड पहले से ही संकरी है और मार्ग पर ढलान भी अधिक है। अलकेश्वर घाट की ओर जाने वाले इन डंपरों की गति पर कोई नियंत्रण नहीं है। इस मार्ग से रोजाना चार से पांच स्कूलों के बच्चे गुजरते हैं। डंपरों की तेज रफ्तार से हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। शंकर और आनंद भंडारी ने प्रशासन से स्कूल खुलने और छुट्टी होने के समय इस मार्ग पर डंपरों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार का कहना है कि मौके पर पुलिस टीम भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। यातायात व्यवस्था बाधित न हो और आमजन को परेशानी न हो इसके लिए डंपर चालकों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *