श्रीनगर गढ़वाल : वार्ड संख्या 18 स्थित गणेश बाजार क्षेत्र में जर्जर और क्षतिग्रस्त बिजली पोल लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। इस संबंध में पार्षद ने ऊर्जा निगम को पत्र भेजकर पोल को बदलने की मांग की। पार्षद झाबर सिंह रावत ने सहायक अभियंता एवं अधिशासी अभियंता (विद्युत वितरण उपखंड) को भेजे पत्र में बताया कि गणेश बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के आसपास तीन बिजली के पोलों के नीचे जंक लग चुका है और वह कभी भी गिर सकते हैं। कई स्थानों पर पोल का सीमेंट टूटकर गिर रहा है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। कहा कि इससे पहले भी निगम को पत्र भेजकर पोल बदलने की मांग की गई, लेकिन 14 महीने बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने निगम से जल्द से जल्द जर्जर पोल बदलने की मांग की। (एजेंसी)