कोटद्वार-पौड़ी

राशन कार्ड धारकों का भौतिक सत्यापन कराया जाए

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : ग्राम प्रधान संगठन कीर्तिनगर के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतों में राशनकार्ड में पात्र एवं अपात्र कार्ड धारकों का भौतिक सत्यापन कराए जाने की मांग की। कहा कीर्तिनगर विकासखंड के अधिकांश ग्राम पंचायतों में राशन कार्डों को बनाने में घोर अनियमितताएं हुई हैं। जिसके कारण पात्र लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्राम प्रधान संगठन कीर्तिनगर के अध्यक्ष सुनय कुकशाल ने कहा कि इस मामले में कई बार प्रशासन व अन्य सक्षम अधिकारियों से मांग करने के बावजूद कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई जा रही है। जिसके कारण पात्र कार्ड धारकों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को देखते हुए एक प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से मुलाकात की। उन्होंने कैबिनेट मंत्री से तत्काल समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में आशा देवी, मीनाक्षी पुंडीर, धन सिंह रावत, बीरबल चौहान आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!