उत्तराखंड

साइबर ठगी के पीड़ित की धनराशि पुलिस ने कारवाई खाते में रिफंड

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। साइबर सैल ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते पर धनराशि वापस करा दी है। जिसके बाद पीड़ित ने राहत की सांस ली है। उन्होंने पुलिस के कार्य की सराहना की है। वहीं, एसपी ने साइबर क्राइम से बचने के लिए लोगों को जागरूक रहने को कहा है। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में साइबर क्राइम बढ़ा है। अनलाइन धोखाधड़ी आदि अपराधों पर रोक लगाई जा रही है। जिसके लिए साइबर सैल गठित की है। उसे त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन अंकित कंडारी सैल का पर्यवेक्षण कर रहे हैं। कपकोट तहसील के फरसाली गांव निवासी हरीश राम पुत्र जोगा राम ने दूरभाष पर सूचना दी। बताया कि गुरुवार को अज्ञात व्यक्ति की काल आई। वह बैंक कर्मचारी बता रहा था। भरोसे में आकर उसे बैंक खाता और ओटीपी आदि बता दी। उनके खाते से 50,000 रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम सैल ने त्वरित अग्रिम तकनीकी जानकारी ज्ञात की। पीड़ित की धनराशि उसके खाते में रिफंड करा दी है। टीम में निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, उपनिरीक्षक कुंदन रौतेला, आरक्षी चंदन कोहली, इमरान खान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!