स्टंटबाजों पर तीसरी आंख से नजर रखेगी पुलिस

Spread the love

श्रीनगर शहर में लगे 27 सीसीटीवी कैमरे
श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर शहर में स्टंटबाजों पर लगाम लगाने व शहर की निगरानी के लिए अलग-अलग स्थानों पर 27 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जबकि पूर्व से ही शहर में 14 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मंगलवार से पुलिस ने नए कैमरे इंस्टॉल किए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
श्रीनगर क्षेत्र में लगातार युवक-युवतियों द्वारा स्टंट की खबरों के बीच पुलिस ने ऐसे स्टंटबाजो पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीते दिवस देर शाम कोतवाली श्रीनगर के एसएसआई संतोष पैथवाल और यातायात पुलिस में उप निरीक्षक नीरज शर्मा ने नैथाणा रेलवे पुल के पास युवक-युवतियों को यातायात नियमों के पूर्ण पालन करने के संबंध में अपील की। उन्हें बताया गया कि स्टंट करने वालों पर पुलिस की पैनी निगाह बनी हुई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने नौनिहालों को जिनके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है उन्हें स्कूटी और मोटर साइकिल चलाने के लिए ना दें। कहा एमवी एक्ट में ऐसे नाबालिगों के द्वारा वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर अभिभावकों पर भी भारी जुर्माने का प्रावधान है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *