सामूहिक विवाह की तैयारियां तेज, दूल्हों को मिले सूट दुल्हनों को लहंगे

Spread the love

देहरादून। जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस में 19 जून को होने वाले 51 कन्याओं के सामूहिक विवाह की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को को प्रथम चरण में मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने अपने जन्मदिवस पर प्रत्येक दूल्हे को सूट, पेंट, कोट, टाई और पगड़ी भेंट की। इससे पहले दिगंबर दिनेश पुरी, गोपालपुरी और संयोजिका प्रीति गुप्ता ने कन्याओं को लाल रंग के लहंगे दिए। वहीं उनके जन्मदिन के अवसर पर करनपुर में आतिशबाजी भी की गई। कार्यक्रम से पूर्व मंत्री खजान दास ने पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की। दिगंबर दिनेश पुरी ने बताया कि इस बार बारात घोड़े पर नहीं निकलेगी और बची राशि से प्रत्येक कन्या को 5100 रुपये की एफडी तथा करीब 5000 रुपये का गिफ्ट वाउचर दिया जाएगा।खजान दास ने कहा कि यदि किसी कन्या के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके तो जीवन धन्य हो जाता है।इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, गोपालपुरी, अशोक वर्मा, श्याम अग्रवाल, पुनीत मित्तल, सुनील उनियाल गामा, शादाब शम्स, अंकुर जैन, विक्की गोयल, रोहित अग्रवाल, नवीन गुप्ता, प्रीति गुप्ता, एडवोकेट राजकुमार गुप्ता, संजय कुमार गर्ग तथा कन्याओं के अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *