Dainik Jayant E-paperउत्तराखंड

विज्ञान और लोक मीडिया पर हुए कार्यक्रम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली : विकासखंड के कोटी गांव में विज्ञान मीडिया और लोक मीडिया पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार एवं वैभव लक्ष्मी लोक समृद्धि संस्था, नैनीताल के तत्वावधान से महिलाओं की व्यवसायिक सुरक्षा और सतत् आजीविका के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाना इस विषय में विज्ञान मीडिया व लोक मीडिया आधारित अभियान की जानकारी दी गई। इस दौरान गोविन्द सिंह रावत, पूर्व प्रधान मान सिंह रावत, अभियान की परियोजना समन्वयक हेमा हयांकी, भरत सिंह रावत, विरेन्द्र सिंह नेगी, सुरेन्द्र कुमार एवं सचिन सिंह, जयवीर सिंह, अशोक रावत एवं लक्ष्मी प्रसाद आदि ने अपने विचार रखे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!