जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने गैस चैकिंग के नाम पर वसूली किए जाने का विरोध किया। कहा कि गैस सर्विस कर्मी उपभोक्ताओं के घरों में आकर 236 रूपए की पर्ची काट रहे हैं।
उपजिलाधिकारी संदीप कुमार को दिए गए ज्ञापन में संगठन के संरक्षक व मीडिया प्रभारी बलवान सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान में कोटद्वार क्षेत्र में संचालित गैस एजेंसियों के कर्मचारी गैस सुरक्षा संबधी जानकारी के साथ ही 236 रूपए की रसीद दे रहे हैं। कहा कि इस प्रकार की जानकारी देने के लिए एक सौ रूपए काफी है। कहा कि जिन उपभोक्ताओं से 236 रूपए की रकम वसूली गई है, उन उपभोक्ताओं से मात्र सौ रूपए काटकर बाकी 136 रूपए वापस करवाए जाए। साथ ही भविष्य में इस राशि को सौ रूपए ही रखा जाए।