फर्जी दस्तावेजों की जांच की मांग को लेकर धरना शुरू

Spread the love

पिथौरागढ़। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मानवाधिकार संगठन के कुमाऊं प्रभारी ने धरना शुरु कर दिया है। मंगलवार को नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान में धरने में बैठे मानवाधिकार संगठन के कुमाऊं प्रभारी दर्शन लाल ने बताया कि तीन माह से वह लगातार प्रशासन के आला अधिकारियों को समस्या बता रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। दर्शन ने कहा कि नगर में रहने वाले कुछ वाल्मीकि परिवारों ने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपनाया है, लेकिन अब भी वह वाल्मीकि समुदाय का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम व जिला आयुर्वेदिक यूनानी कार्यालय में फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी भी हासिल की है। कहा कि वह लगातार जांच की मांग उठा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि एक निजी स्कूल ने दिव्यांग सफाई कर्मी को काम से निकाल दिया और निजी स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *