जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार के सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प लिया।
बाल कल्याण समिति व चाइल्ड लाइन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव व कानूनी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान में बच्चों के लिए विशेष अधिकार बनाए गए हैं। बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। समाज में फैली कुप्रथा के खिलाफ हम सभी को आवाज बुलंद करनी चाहिए।