रेजीमेंट का स्थाापना दिवस सात को
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : यांत्रिक वाहिनी गौरव सेनानी के तत्वावधान में सात अप्रैल को शिवपुर स्थित एक बारातघर में रेजीमेंट का स्थापना दिवस उल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि पहले स्थापना दिवस पर कार्यक्रम दो अप्रैल को निर्धारित था। लेकिन, अब यह कार्यक्रम सात अप्रैल को शिवपुर स्थित एक बारातघर में सुबह साढ़े दस बजे आयोजित किया जाएगा। स्थापना दिवस पर सभी पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही वीर नारियों को भी सम्मानित किया जाएगा।