जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास पौड़ी द्वारा सैनिक विश्राम गृह थलीसैंण में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों की पेंशन सम्बंधी विसंगतियों का निराकरण किया गया।
मेजर करन सिंह, सुबेदार मेजर त्रिलोक सिंह, हवलदार सुरेन्द्र सिंह ने शिविर में पेंशन सम्बंधित विसंगतियों का निवारण किया। मेजर करन सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि पूर्व सैनिकों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा किसी भी पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों की पेंशन से सम्बंधित कोई भी समस्या हो तो वह अपने दस्तावेज सैनिक कल्याण ब्लाक प्रतिनिधि फतेह सिंह भण्डारी से सम्पर्क करें। कहा कि जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास पौड़ी द्वारा समय-समय पर शिविर आयोजित किये जाते है। इस अवसर पर सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी, हवलदार श्याम सिंह, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।