क्रेन पर फिर शुरू हुआ रूसी ड्रोन और मिसाइल हमला, 15 लोगों की मौत

Spread the love

कीव, रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया है। बुधवार को रात भर रूस ने ड्रोन और मिसाइल दागे, जिसमें कम से कम 15 लोगों के मारे जाने की खबर है।
रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी कीव में 4 लोग मारे गए। दक्षिण-पूर्व में स्थित नीप्रो में 3 मौत हुई है। सीमा पार, रूस के क्रास्नोदार क्राई क्षेत्र में 5 और 14 वर्ष के 2 बच्चों की मौत हो गई। हमले में करीब 100 लोग घायल हैं।
रूस ने यह हमला ऑर्थोडॉक्स ईस्टर समारोहों के दौरान हुए संक्षिप्त युद्धविराम के बाद किया है, जो पिछले सप्ताह मनाया गया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईस्टर के लिए 3 दिन के युद्धविराम की घोषणा की थी और यूक्रेनी पक्ष से इसका पाल करने को कहा था। बाद में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने भी इस पर अपनी सहमति जताई थी। हालांकि, ईस्टर के दौरान भी दोनों पक्षों ने युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाया था।
रूस-यूक्रेन युद्ध अब अपने पांचवें वर्ष में पहुंच गया है। इस दौरान शांति के लिए कई दौर की वार्ता हो चुकी है, जिसका कोई परिणाम नहीं निकला। अमेरिका दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। हालांकि, ट्रंप खुद पश्चिमी एशिया संघर्ष में व्यस्त हो गए,ज जिससे शांति प्रक्रिया ठप हो गई। कीव कई बार युद्ध की स्थायी समाप्ती का प्रस्ताव रख चुका है, लेकिन मॉस्को चाहता है कि यूक्रेन शांति समझौते पर सहमत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *