पुत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष में रोपे समलौण पौधे

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : जनपद पौड़ी गढ़वाल की जिला पंचायत उपाध्यक्ष आरती नेगी एवं पूर्व निदेशक डीसीबी कोटद्वार नरेन्द्र नेगी ने पुत्री अनिध्या के जन्मदिवस के उपलक्ष में रुद्राक्ष एवं जामुन के समलौण पौधें का रोपण कर जन्मदिवस को यादगार बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी रिसोर्ट के कर्मचारियों ने ली।


शिवरात्रि के शुभ अवसर पर रिसोर्ट में एक सूक्ष्म कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर समलौण आंदोलन के सलाहकार जगमोहन डांगी ने कहा कि जीवन के हर संस्कारों में समलौण पौधा रोपण एक भावनात्मक आंदोलन है, जो कि एक रीति रिवाज एवं परंपरा बन चुकी है और पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक अनोखी पहल है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वनों का संरक्षण करने एवं हर संस्कारों के अवसर पर समलैण पौधा रोपण करने की अपील की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष आरती नेगी ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल में विगत कई वर्षों से राठ क्षेत्र की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समलैण के संस्थापक शिक्षक बीरेंद्र दत्त गोदियाल सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल आज एक जन आंदोलन बन चुकी है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अजय रावत, सामाजिक कार्यकर्ता संजय डुकलाण, रिसोर्ट के प्रवन्धक गौरव असवाल आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *