युवा नौकरी ढूंढने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : मंगलवार को भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद और उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल से संचालित देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में एक दिवसीय उद्यमिता अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। विकसित भारत के निर्माण में स्टार्टअप और नवाचार की बड़ी भूमिका है।


इस कार्यक्रम में देवभूमि उद्यमिता योजना की ओर से प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने युवाओं को अपनी पारंपरिक सोच से बाहर आकर नौकरी तलाशने के बजाय नौकरी देने वाला बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस मौके पर पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए एक परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें सफल विद्यार्थी बूट कैंप में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. विमल कुकरेती ने विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन योजना के नोडल अधिकारी विकास प्रताप सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *