Uncategorized

सप्ताह में दो दिन बंद रहेगी निरंजनपुर मंडी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। निरंजनपुर मंडी अब सप्ताह में दो दिन बंद रहेगी। पहले मंडी को सप्ताह में तीन दिन के लिये बंद किया गया था। प्रशासन के सब्जी मंडी खोलने के आदेश के बाद मंडी प्रशासन ने यह फैसला लिया है। मंडी सचिव विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया सप्ताह में पहले बुधवार, शनिवार, रविवार को सब्जी मंडी बंद करने का फैसला लिया गया था। लेकिन स्थिति को समान्य देखते हुये मंडी को सप्ताह में दो दिन शनिवार, रविवार को बंद किया जायेगा। दो दिन पूरे परिसर को सेनेटाइज किया जायेगा। फिलहाल स्थति जब तक समान्य नहीं हो जाती। तब तक एक सौ पच्चास आढ़तियों को कोराबार करने की अनुमति दी जायेगी। अन्य दुकानों को खोलने से पहले प्रशासन से अनुमति ली जायेगा। सब्जी मंडी में वर्तमान में कारोबार कर रहे आढ़तियों को सख्त आदेश दिये गये हैं। वह प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करें। आदेश का पालन न करने वाले आढ़तियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही सीमित पास धारकों को ही मंडी में फिलहाल प्रवेश करने दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!