बिग ब्रेकिंग

सतपुली में कांग्रेस ने किया बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
नगर पंचायत सतपुली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम में वृद्धि होने पर केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के राज में लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। जिसका असर आम जन मानस पर पड़ रहा है।
सतपुली नगर में कांग्रेस प्रदेश सचिव कविन्द्र इस्टवाल के नेतृत्व में खाली सिलेण्डर उठाकर रैली निकाली गई। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वर्तमान भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए। इस अवसर पर प्रदेश सचिव कविन्द्र इस्टवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने महंगाई से आम जनमानस कमर तोड़ दी है। ये एक जनविरोधी सरकार है जिसे जनता विधानसभा चुनाव 2022 में जबाव देगी। देश जहां एक ओर कोरोना महामारी से रोजगार छिनने से गरीब और मजदूर वर्ग परेशान है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार हररोज डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर आम लोगों की परेशानियों को और बढ़ा रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को कम नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता को साथ लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों में उतर कर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने केंद्र सरकार के साथ ही प्रदेश सरकार को भी जनविरोधी बताते हुए आम जनता की उपेक्षा करने तथा महंगाई के साथ ही बेरोजगारी को बढ़ाने और क्षेत्र के विकास कार्यों को ठप करने का आरोप लगाया। ब्लॉक अध्यक्ष कीरत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार नीतियों को जनता अब समझ चुकी है, इन्होंने सिर्फ बड़े वादों से जनता को छलने का काम किया है और अब बढ़ती हुई महंगाई पर इनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं दिख रही है। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष कीरत सिंह, नगर अध्यक्ष सुरजन रौतेला, महिला नगर अध्यक्ष आरती देवी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष जयदीप नेगी, किरन रौतेला, रणधीर सिंह, अमन रावत, गंगा सिंह बिष्ट सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!