नेपाली फार्म में उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमा लगाई जाए

Spread the love

ऋषिकेश। नेपाली फार्म स्थित नव निर्मित पार्क में उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा आंदोलनरत है। मोर्चा के सदस्यों ने मंगलवार को सीएम का घेराव करने के लिए देहरादून कूच किया, लेकिन पुलिस ने विधानसभा पहुंचने से पहले कूच को रोक दिया। जिसके बाद आंदोलनकारियों ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। मंगलवार को उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के सदस्यों ने सीएम घेराव के लिए ऋषिकेश से देहरादून स्थित विधानसभा भवन के लिए कूच किया। लेकिन विधानसभा के बाहर पुलिस ने मोर्चा सदस्यों को रोक दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपर जिलाधिकारी प्रेमलाल के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत ने कहा कि हम 30 दिनों से नेपाली फार्म में नवनिर्मित पार्क में उत्तराखंड के शहीदों की प्रतिमा लगवाने की मांग को लेकर धरने मे बैठे हैं, लेकिन सरकार द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। यदि सरकार जल्द प्रतिमा नहीं लगाएगी, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष शीशपाल पोखरियाल, मोर्चा के देहरादून इकाई अध्यक्ष आरके शंखधार, चित्रपाल सजवाण, गौतम राणा, शंकर दयाल धने, अनिल डोभाल, श्रीकुलदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *