जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कुछ दिन पूर्व भाबर क्षेत्र के अंतर्गत क्रेडल प्ले पब्लिक स्कूल के समीप से चोरी हुई कार को पुलिस ने बरामद कर दिया है। उक्त मामले में पुलिस ने दो नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।
मामले में बीते दिवस मनीष आर्य की ओर से कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि वह अपने परिवार के साथ 13 अप्रैल 2026 को कोटद्वार सगाई में आए थे। उन्होंने अपनी कार क्रेडल पब्लिक स्कूल निंबूचौड़ के सामने खड़ी की हुई थी। बताया कि कार में कुछ जेवर और अन्य कीमती सामान भी था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि छानबीन के दौरान तीन युवकों की संलिप्तता सामने आई। मामले में जिला ऊऊधमसिंह नगर के अंतर्गत थाना गदरपुर के ग्राम बड़ाखेड़ा निवासी ध्रुव दुआ को गिरफ्तार किया है। जबकि जिला उधमसिंह नगर के अंतर्गत थाना रूद्रपुर में नीलकंठ मंदिर आदर्श कालोनी निवासी एक अन्य किशोर फरार है। बताया कि दोनों कोटद्वार से कार चोरी कर नजीबाबाद की ओर जा रहे थे। लेकिन, जाफराबाद में पुलिस चैकिंग के चलते आगे नहीं जा पाए और कार को जंगल में छोड़ दिया। बताया कि ध्रुव के खिलाफ जिला ऊधमसिंह नगर में मारपीट व धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।