समस्याओं को लेकर कुलसचिव से मिले छात्र नेता

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर के छात्र नेताओं ने विवि के कुलसचिव से मिलकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान उन्होंने विवि की सुरक्षा एजेंसी की कार्यप्रणाली पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि परिसर में शराब व अन्य नशे की गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसी रोक नहीं लगा पा रही है। सुरक्षा की मांग के लिए जब वह अधिकारियों से वार्ता करने पहुंचते हैं तो सुरक्षा एजेंसी उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराती है। इस दौरान उन्होंने कुलसचिव से मांग करते हुए कहा कि ओएसडी परीक्षा को पद से हटाया जाए। कहा कई बार मांग करने के बाद भी विवि प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा यदि मांग पर अमल नहीं हुआ तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, सचिव अनुरोध पुरोहित, वीरेंद्र बिष्ट, शेखर रावत, गौरव लिंगवाल, हर्षित नेगीप, अभिषेक आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *