छात्रों को सर्तक और जागरूक रहने की दी सलाह

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र में मीडिया साक्षरता विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक प्रो. केजी सुरेश ने छात्रों को मीडिया के प्रति समालोचनात्मक समझ विकसित करने और उन्हें डिजिटल युग की चुनौतियों के प्रति जागरूक बनाने पर जोर दिया। प्रो. सुरेश ने मीडिया साक्षरता के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मीडिया साक्षरता केवल सूचना प्राप्त करने तक सीमित नहीं है बल्कि यह सूचना का विश्लेषण, मूल्यांकन और जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करने की क्षमता भी प्रदान करती है। प्रो. सुरेश ने फेक न्यूज, दुष्प्रचार (प्रोपेगेंडा) और डिजिटल मीडिया में बढ़ती सूचनाओं की विश्वसनीयता जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हुए छात्रों को सतर्क और जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए जागरूक और मीडिया-साक्षर नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य आयोजक पत्रकारिता एवं जनसंचार केंद्र की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमिता, सह आयोजक डॉ. दिनेश भट्ट, डॉ. अंकित घिल्डियाल आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *