तहसील परिसर में मिला युवक का शव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बुधवार सुबह तहसील परिसर में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक निर्माणाधीन अधिवक्ता चैंबर भवन के पीछे बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बेस चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में युवक के नशे का आदी होने की बात सामने आई है।


बुधवार सुबह करीब नौ बजे तहसील परिसर में सफाई कार्य कर रहे कर्मचारी की नजर निर्माणाधीन अधिवक्ता चैंबर भवन के पिछले हिस्से में पड़े युवक पर पड़ी। युवक को बेसुध देखकर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल बेस चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान लैंसडौन के ग्राम जूही तल्ली निवासी अजय ध्यानी (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवक नशे का आदी था और पूर्व में चोरी के एक मामले में जेल भी जा चुका है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *