कोटद्वार-पौड़ी

रसोई गैस के दाम बढ़ाने पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला।

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी किए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय पौड़ी में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लगातार महंगाई बढ़ाए जाने से आम लोगो का जीना मुश्किल हो गया है।
गुरुवार को कांगे्रस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर के समक्ष आयोजित धरना प्रदर्शन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की बदौलत आज महंगाई हर महीने रिकॉर्ड तोड़ रही है। रसोई गैस का दाम पिछले 2 महीनों में बढ़ाया जाना केंद्र सरकार की नाकामियों को दर्शाता है।  उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से आज आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा की सरकार ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। उसी तरह से जनता उन्हें आने वाले चुनावों में सबक सिखाएगी। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम रावत ने कहा कि पेट्रोल डीजल और अब रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी किए जाने से आम जनमानस में आक्रोश है। जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर गोदाम्बरी रावत, भगा देवी, सुलोचना देवी ,पप्पू देवी, अनीता देवी, पिंकी देवी, कांति देवी, देवेश्वरी देवी, कुंती देवी, विजय सिंह नेगी, परमिंदर बिष्ट, कैलाश बिष्ट, आदित्य बहुगुणा, शिवप्रसाद रतूड़ी, उमा चरण बड़थ्वाल, संजना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!