काश्तकार ने सुनाई व्यथा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : प्रदर्शन के दौरान प्रभावित काश्तकार बलवंत सिंह अधिकारियों के सामने फूट-फूटकर रो पड़े। लोनिवि और तहसीलदार के आगे अपनी व्यथा सुनाते हुए बुजुर्ग काश्तकार ने बताया कि लोनिवि की ओर से की गई रोड कटिंग के मलबे ने उनके हरे-भरे खेतों को बरबाद कर दिया है। गूल भी टूट चुकी है। पानी न आने से सारी सब्जियां सूख गई हैं। काश्तकार ने कहा कि गूल ठीक करवाने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अधिकारी उनकी सुध लेने को तैयार नहीं हैं। ईई धीरेंद्र कुमार ने उन्हें जल्द ही मलबा हटाने का आश्वासन दिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *