नवदंपति ने समलौंण पौधा रोपा

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: कंडारस्यूं पट्टी के दौला गांव में नवदंपति ने वैवाहिक जीवन शुरू करने से पहले समलौंण पौध लगाई। उन्होंने सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। समलौण सेना नायिका बीना देवी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नवदंपत्तियों से समलौंण(यादगार निशानी) के रूप में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इसी तर्ज पर नवदंपत्ति मनीष व प्रेमलता ने घर के आंगन में फलदार समलौंण पौधा लगाया। पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी दूल्हे की मां श्यामा देवी ने ली। इस मौके पर सेना की सदस्य सुमति देवी, उमा देवी, बीरा देवी, सरोजनी देवी, लक्ष्मी देवी, राजूलाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *