यात्री ने मानवता और सेवा की मिशाल की पेश

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : केदारनाथ की यात्रा पर महाराष्ट्र से आई महिला यात्री तोषी चौधरी ने मानवता और सेवा का उदाहरण पेश किया। यात्रा पूरी होने के बाद उन्होंने अपने पास बची तीन पोर्टेबल, हल्की और डिस्पोजेबल ऑक्सीजन कैन बेस अस्पताल में दे दीं। महिला यात्री ने बताया कि केदारनाथ जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी रहती है। इसी को देखते हुए वे अपने साथ पोर्टेबल ऑक्सीजन कैन लेकर आई थीं। मगर अब यह बच गईं तो श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल पहुंचकर तीनों ऑक्सीजन कैन अस्पताल के सुरक्षा सुपरवाइजर को सौंप दिए। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *