बिग ब्रेकिंग

सरहद की रक्षा: शून्य से नीचे तापमान, हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों पर इस तरह गश्त कर रहे हैं आईटीबीपी जवान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। भारतीय तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए देश की सीमाओं की इस तरह रक्षा करती है। जिससे हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। बर्फीली चोटियां और शून्य से नीचे का तापमान भी उन्हें उनके कर्तव्य से नहीं डिगा सकता। इसी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान उत्तराखंड क बर्फीली पहाड़ियों पर गश्त करते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो में आईटीबीपी के जवान शून्य से नीचे के तापमान गश्त करते हुए दिख रहे हैं। जवान 15,000 फीट की ऊंचाई पर पहरा दे रहे हैं। जवान एक-दूसरे के पीटे रस्सी का सहारा लेकर आगे बढ़ते दिख रहे हैं। उनके कंधों पर हथियार लटके हुए हैं और वे हाथ में डंडा लेकर आगे बढ़ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बर्फ की गहराई जवानों के घुटने तक है और इससे उन्हें आगे बढ़ने में परेशामी हो रही है। फिर भी वे बिना रुके आगे बढ़ते हुए दिख रहे हैं। जवानों के इतनी ऊंचाई पर बर्फीले इलाके में गश्त करने का वीडियो देखकर लोग उनके हौंसले को सलाम कर रहे हैं। इससे पहले आईटीबीपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने जवानों के लाइन में खड़े होकर अभ्यास करने का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘प्रशिक्षण ही श्रेष्ठ है। हर परिस्थिति में प्रशिक्षण का प्रण। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान उत्तराखंड में अत्यधिक बर्फ और ठंड की स्थिति में शून्य से नीचे 25 डिग्री तापमान पर प्रशिक्षण लेते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!