कोटद्वार-पौड़ी

किशोरी से दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-17 अक्टूबर को राजस्व पुलिस से की गई थी मामले की शिकायत
-पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में है मुकदमा दर्ज
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 17 अक्टूबर 2021 लैंसडौन क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस चौकी लंगूर पल्ला-3 में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया था कि महिपाल सिंह, दीपेन्द्र सिंह व सचिन ने उनकी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। राजस्व पुलिस ने तुरंत मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी के निर्देश पर उक्त मामले में जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अनिल कुमार जोशी, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर, उप निरीक्षक मुकेश भट्ट, महिला उपनिरीक्षक रचना रानी की टीम ने मामले में जांच के बाद रविवार देर शाम आरोपी महिपाल सिंह, दीपेन्द्र सिंह व सचिन तीनों निवासी ग्राम रिगवाड़, राजस्व पट्टी लंगूर मल्ला को रिंगवाड़ा गांव जाने वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया।
बाक्स
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
कोटद्वार : सतपुली पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गत चार दिसंबर को सतपुली निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता की ओर से बताया गया कि बबीना, सतपुली निवासी तीरथ सिंह ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। रविवार देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, थानाध्यक्ष लाखन सिंह, महिला उपनिरीक्षक दीपा शाह की टीम ने आरोपी तीरथ सिंह को बस अड्डा सतपुली के पास से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!