हल्द्वानी। वीकेंड पर शनिवार और रविवार को उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है। हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में भारी ट्रैफिक और जाम की स्थिति से निपटने के लिए यह प्लान 23 और 24 मई को सुबह 9 से रात 10 बजे तक लागू रहेगा। सुबह 6 से रात 11 बजे तक रूट में भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
डायवर्जन के नियम: एलपीजी वाहनों को छोड़कर, सब्जी, ईंधन, दूध आदि जैसी आवश्यक सेवाओं वाले भारी वाहनों का आवागमन भी दोपहर 2 से रात 11 बजे तक बंद रहेगा। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले भारी मालवाहकों को सुबह आठ बजे से रात 9 बजे तक जनपद की सीमा पर रोका जाएगा। इसके अलावा नंबर 01 बैंड के पीछे, एचएमटी क्षेत्र, सलड़ी चौकी, अमृतपुर मोड़ और मैगी प्वाइंट के पास पार्क कराया जाएगा।बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले तीनपानी फ्लाईओवर से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा (काठगोदाम) से आगे बढ़ेंगे। रुद्रपुर की ओर से पहाड़ जाने वाले पंतनगर तिराहा दिनेशपुर मोड़ से एनएच 109 होते हुए पंतनगर-लालकुआं, तीनपानी फ्लाईओवर, गौलापार रोड और नारीमन तिराहा होकर जाएंगे। रामनगर एवं बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त पर्यटक वाहन नारीमन तिराहा से वाया गौलापार रोड होते हुए निकलेंगे।