रडू-मुंधोल मार्ग पर परिवहन विभाग चलाए बस

Spread the love

विकासनगर। जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग से खत देवघार को जोड़ने वाले रडू मुंधौल मोटर मार्ग पर स्थानीय ग्रामीणों ने यातायात के लिए परिवहन निगम की बस संचालन के लिए एमडी परिवहन निगम को ज्ञापन प्रेषित किया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में परिवहन विभाग की बस चलने से लोगों को यातायात सुविधा मिल सकेगी।
ग्रामीणों की मांग: ग्रामीणो ने एमडी को प्रेषित ज्ञापन मे लिखा है कि त्यूणी- चांदनी पुल जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग से रडू मुंधौल मोटर मार्ग 18 किलोमीटर पर लखवाड, मनोहर, रडू, हरटाड, मुंधौल, मनेवटी, कुडोग, थगाड, थमाडा आदि गांवों के लोग यातायात सुविधाओं से वंचित हैं। कहा कि त्यूणी क्षेत्र के उक्त गांवों की करीब ढाई हजार से तीन हजार की आबादी हिमाचल के मार्ग पर आवागमन करती है।
बस सेवा की आवश्यकता: लेकिन बस सेवा न होने के कारण पांच हजार की आबादी को लोडर वाहनों पर लटकर आवागमन करना पड़ता है। कहा कि उक्त मार्ग पर यदि परिवहन विभाग की बस सेवा शुरु की जाती है तो पांच हजार से आधिक की आबादी को बस संचालन से फायदा होगा। कहा कि रडू मुंधौल मोटर मार्ग पर जहा उतराराखंड के सीमांत गांव को यातायात सुविधा मिलेगी वही सीमा से लगे हिमाचल प्रदेश के एक दर्जन गांव को भी यातायात के लाभ मिलने से परिवहन निगम को भी अच्छा राजस्व मिलेगा।
पूर्व की मांगें: रडू के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि तीन बार उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से बस संचालन की मांग की गई, लेकिन अभी तक परिवहन निगम ने कोई सुध नहीं ली। ज्ञापन प्रेषित करने वालो में तिलक राणा, कल्याण सिंह, बलबीर सिंह, सैन सिंह, राहुल, सुजाइक, लायकराम, दीपचंद जोशी, प्रताप सिंहजोशी, सुरेंद्र कुंवर सिंह, चंदन सिंह, बबलू, विक्रम, संदीप राणा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *