जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धंजलि अर्पित की। इस दौरान देश हित में राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार और सच्चा राष्ट्र नायक बताया।
महानगर कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार, दुगड्डा और लैंसडौन के गांधीचौक में आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मीना बछवाण सहित कई नेता मौजूद रहे। इनमें शूरवीर सिंह खेतवाल, विजय माहेश्वरी, प्रवीण रावत, सुधा असवाल और पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह शामिल थे। दुगड्डा में नगर कांग्रेस अध्यक्ष रितेश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव जखमोला और पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल उपस्थित थे। लैंसडौन में नगर अध्यक्ष रोशन शाह, जिला उपाध्यक्ष गंभीर रावत, राजेश अग्रवाल, मधुसूदन, हबीब रहमान, महबूब आलम और मोहम्मद भूरा ने श्रद्धांजलि दी।