सेवा सप्ताह के तहत रोटरी क्लब ने गौसेवा कर दिया संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब के स्वर्ण जयंती समारोह के अंतर्गत चल रहे सेवा सप्ताह के दौरान क्लब के सदस्यों ने गौलोकधाम सेवा संस्थान पहुंचकर गौवंश को हरा चारा, गुड़ और चोकर खिलाकर गौसेवा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गौवंश को हरा चारा खिलाना एक पुण्य का कार्य है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौसेवा के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों ने सेवा भाव के साथ गौवंश की देखभाल में सहभागिता की और गौसेवा को सामाजिक जिम्मेदारी बताया। इस मौके पर विजय कुमार, डीपी सिंह, मनीष अग्रवाल, विजय कुमार माहेश्वरी, जसपाल सिंह रावत, गोपाल बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *