जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय किसान यूनियन (आर्मी) ने सनेह क्षेत्र में बहने वाले बरसाती नालों पर अतिक्रमण का विरोध किया। यूनियन ने प्रशासन से अतिक्रमण को हटाने की मांग की।
पार्षद संजय भंडारी व यूनियन के संगठन मंत्री श्रीकृष्ण सिंह नेगी के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारी तहसील परिसर पहुंचे और उपजिलाधिकारी संदीप कुमार को ज्ञापन दिया। श्रीकृष्ण नेगी ने कहा कि वर्तमान में ग्रास्टनगंज, रतनपुर, कुंभीचौड़ क्षेत्र में पहाड़ी से निकलने वाले बरसाती नालों में अतिक्रमण हो रखा है। पानी निकासी के लिए बने कलवटों को भी तोड़ दिया गया है। साथ ही बरसाती नालों को सीधे मुख्य नहर की तरफ डायवर्ट कर दिया है, जिसके कारण वर्षाकाल में मुख्य नहर में मलबा जमा हो जाता है। इस मलबे को हटाने में सिचाईं विभाग को कई महीने लग जाते है। उधर, समय पर पानी न मिलने से किसानों की रवि व खरीफ की फसल खराब हो जाती है और किसानों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है। कहा कि बरसाती नालों से अतिक्रमण हटाकर पूर्व की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर दिनेश चंद्र पांडे, सत्य प्रकाश, सुल्तान सिंह रावत, धीरज सिंह राणा, धनवीर सिंह रावत, महानंद ध्यानी, मोहन सिंह रावत मौजूद रहे।