उत्तराखंड

प्रो़ डीडी पंत की प्रतिमा व 42 शहीदों के शिलापट का अनावरण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। डीडी पंत सामाजिक विचार मंच की ओर से रविवार को नैनीताल रोड स्थित डीडी पंत पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्व़ प्रो़ डीडी पंत की प्रतिमा व राज्य आंदोलन के 42 शहीदों के नाम लिखे शिलापट का अनावरण किया गया। प्रतिमा और शिलापट का अनावरण उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी और मेयर ड. जोगेंद्र रौतेला ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने शिक्षा एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण में विशेष योगदान के लिए स्व़ पंत को याद किया। सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि राज्य आंदोलनकारियों की भावना एवं शहीदों के सपनों का उत्तराखंड राज्य आज भी नहीं बन पाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता खड़क सिंह बगड्वाल, संचालन एनडी तिवारी और एडवोकेट मोहन कांडपाल ने किया। यहां मंच संयोजक भुवन चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र जोशी, प्रताप चौहान, ड़ बीसी तिवारी, दिनेश नौटियाल, हीरा सिंह बिष्ट, सुरेश जोशी, आनंद सिंह बिष्ट, गोपाल दत्त भट्ट, विनीत लोहनी, श्याम सिंह नेगी, उत्तम सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर कापड़ी, नवीन ममगाई, विजया ध्यानी, मोहनी बंगारी, अशोक बोहरा, मनोज नेगी, रवि वाल्मीकि, काजल खत्री, राजू जोशी, सुरेश जोशी, इंदर सिंह मनराल, जगमोहन सिंह जलाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, दिनेश नौटियाल, कमला देवी, मदन मेर, हेमंत बगड्वाल, हुकुम सिंह कुंवर, तेज सिंह कार्की, आर्येंद्र शर्मा, ड़ भुवन तिवारी, जगत सिंह बिष्ट, मोहनी रावत, सुशील उनियाल, त्रिलोक बनोली, प्रकाश जोशी, कौस्तुभ मिश्रा, हेम दुर्गापाल, केसी लोहानी, पुष्पा जोशी, जानकी परगांई, पुष्पा भट्ट, मोहनी देवी, भगवती बिष्ट, महेश चंद्र, भागचंद्र पांडे, गिरीश चंद्र उप्रेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!