वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

Spread the love

नईदिल्ली, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड, आयरलैंड दौरे के साथ-साथ एशियाई खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन किया है। 15 साल और 71 दिन के वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। वह भारतीय टीम में चयन होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्हें 16 साल और 205 दिन की उम्र में टीम में जगह मिली थी। उन्होंने 1989 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ डेब्यू किया था।
वैभव इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) के सबसे बड़े आकर्षण बनकर उभरे। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने न सिर्फ फैंस, बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों को भी प्रभावित किया। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.30 की शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक जड़े, 103 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। वैभव ने सीजन में 63 चौके और 72 छक्के लगाए।
वैभव ने इस सीजन में रिकॉर्ड 72 छक्के लगाए। वह एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने पूर्व दिग्गज क्रिस गेल का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के की मदद से 733 रन बनाए थे। एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरा नाम आंद्रे रसेल (52 छक्के, 2019) का है। वैभव एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *