वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरण करें हल : डीएम

Spread the love

नई टिहरी। वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने हस्तांतरण की कार्यवाही जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सुप्रीम कोर्ट से मांगी गई जमीन संबंधी रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी एसडीएम को अभिलेखों की जांच कर 15 सितंबर तक सूचना उपलब्ध कराने को कहा है। बैठक में विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के नए निर्माण कार्यों के लिए वन भूमि हस्तांरण और क्षतिपूरक पौधरोपण की जानकारी भी ली गई। बताया गया कि टिहरी विधानसभा क्षेत्र के तहत नैर- पुजाल्डी मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य के लिए क्षतिपूरक पौधरोपण के लिए 3.4296 हेक्टेयर वन भूमि के सापेक्ष सिविल भूमि वन विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। धनोल्टी विधानसभा में कुखड़सारी से नकोट-चक्र, भद्रीसेरा मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य की भूमि हस्तांतरण प्रकरण में भी प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा गया।धनौल्टी क्षेत्र में मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्यों से संबंधित वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *