विहिप ने उठाई लव जिहाद के खिलाफ सख्ती की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : देश में लगातार बढ़ रहे लव जिहाद की घटनाओं पर विश्व हिंदू परिषद ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि लव जिहाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।
विहिप के जिला मंत्री राजेश जदली के नेतृत्व में सदस्यों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। बताया कि हाल ही में एक प्रतिष्ठान में लव जिहाद जैसी घटना का खुलासा हुआ था। नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर उनके साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कहा कि ऐसे में लोगों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है। साथ ही देश में अवैध लैंड जिहाद भी चरम पर है। बड़ी सख्या में सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया है। अतिक्रमणकारियों से सरकारी भूमि मुक्त करवाने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। साथ ही देश का माहौल खराब करने वालों पर भी नजर रखी जानी चाहिए। इस मौके पर राधेश्याम शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *