विज्ञान संगोष्ठी में आयुषी ने हासिल किया पहला स्थान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रखंड द्वारीखाल के कीर्तिखाल स्थित बीआरसी सभागार में जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज कांडाखाल की छात्रा आयुषी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राकेश नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तार्किक चिंतन विकसित करने के साथ ही उनमें नवाचार एवं विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करना है। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज कांडाखाल की आयुषी प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत की साक्षी द्वितीय और इंटर कॉलेज द्वारीखाल के आदित्य तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में विक्रम सिंह रावत, लक्ष्मी रावत और प्रेरणा सिलस्वाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और उच्च प्राथमिक स्तर के 28 विद्यालयों से 33 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शैलजा चमोली, मानवी कोटनाला, प्रीतम बिष्ट, रश्मि रावत और महेंद्र राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *