सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

बागेश्वर। जिला मुख्यालय से महज पांच किमी दूर ग्राम सभा मालता के छतीना तोक में सड़क सुविधा नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गुरुवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि छतीना गांव में करीब 200 लोग निवास करते हैं। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए चार किमी की खड़ी चढ़ाई पैदल तय कर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बड़ी मात्रा में सब्जियों का उत्पादन होता है, लेकिन सड़क नहीं होने से किसान अपनी उपज बाजार तक आसानी से नहीं पहुंचा पाते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *