स्वयं सेवी लोगों को करेंगे स्वच्छता के प्रति जागरूक

Spread the love

पीजी कॉलेज कोटद्वार का एनएसएस शिविर हुआ शुरू
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हो गया है। इस दौरान स्वच्छता समेत अन्य अभियानों के लिए शिवपुर, वाल्मीकि बस्ती, ग्रास्टनगंज, रतनपुर क्षेत्र का चयन किया गया। आने वाले सात दिनों में स्वयं सेवी इन क्षेत्रों में लोगों को आपदा, स्वच्छता, कुपोषण, भू्रण हत्या, नशा मुक्ति आदि की जानकारी देंगे।
बुधवार को शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान प्रोफेसर जानकी पंवार ने स्वयंसेवियों को निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उत्तराखंड हिमालय की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली महिलाओं के संघर्षों के बारे में बताया। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन को याद करते हुए छात्राओं को अपने संस्मरण सुनाए और छात्राओं को जागरूक किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर एमडी कुशवाह, डॉ. वंदना चौहान, डॉ. सीमा कुमारी, रंजना चौहान, डॉ. रंजना, डॉ. योगिता. डॉ. सुरभि मिश्रा, डॉ. अरुणा चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *