देहरादून। मसूरी में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आया। दोपहर तक धूप के बाद आसमान में काले बादल छा गए।शहर में सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई, जिससे ठंड बढ़ गई। शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे तक धूप खिली रही। अपराह्न 4:00 बजे करीब आसमान में बादल छा गए। हालांकि सुबह से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक गर्मी का एहसास होता रहा। देश-विदेश से मसूरी घूमने आए पर्यटक यहां के मौसम का आनंद उठाते हुए नजर आए। दिल्ली से मसूरी घूमने आई सिमरन, आलिया ने बताया कि वे गुरुवार को मसूरी पहुंचे थे। दोपहर को यहां पर जमकर ओलावृष्टि हुई जिसे देखकर वह काफी रोमांचित हो उठे। सुबह से लेकर दोपहर तक चटक धूप खिली रही जिससे दिन में गर्मी का एहसास होता रहा लेकिन शाम 4:00 बजे करीब फिर से मौसम खराब हो गया। सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई जिससे ठंड बढ़ गई।इसके चलते उन्हें गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा।