संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करें कार्यकर्ता : सुरेंद्र सिंह नेगी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के प्रयास किए जाने चाहिए। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।


उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। ऐसे में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए काम करना होगा। आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से जनता के बीच सक्रिय होकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए। नेगी ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संघर्ष करना प्रत्येक कार्यकर्ता की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। बूथ स्तर पर मजबूत संगठन, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता से सीधा संवाद ही चुनावी सफलता का आधार बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मतभेदों को दरकिनार कर संगठन हित में एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, जनहित और सामाजिक न्याय की आवाज उठाती रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए पार्टी की विचारधारा को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का काम करना होगा। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मीना बछुवाण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, रुचि कैन्तुरा, बलबीर सिंह रावत, विजय रावत, अनिल गुसाईं, प्रीति देवी, उदय नेगी, पूनम मेहरा, हेम चंद्र पंवार, कुलवंत पुंडीर, अनिल नेगी, मनोज रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *