हनीमून मनाने नैनीताल पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Spread the love

हल्द्वानी। शादी के बाद हनीमून मनाने नैनीताल पहुंचे रामपुर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के रामपुर से 30 वर्षीय तजम्मुल हसन शनिवार शाम को अपनी पत्नी लुबना के साथ नैनीताल घूमने आया था। उन्होंने नैनीताल के एक होटल में कमरा लिया । रविवार सुबह तड़के पांच बजे तजमुल की पत्नी ने होटल कर्मियों को पति की तबियत बिगड़ने की सूचना दी। होटल कर्मियों की मदद से तजमुल को पीढ़ी पांडे जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। बीडी पांडे अस्पताल केपीएमएस डक्टर के धामी के अनुसार मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *