खिलाड़ी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने के उद्देश्य से कोटद्वार में खिलाड़ी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों को नगर आयुक्त पी.एल. शाह ने सम्मानित किया।


तड़ियाल चौक स्थित एक बारात घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में नगर आयुक्त पी.एल. शाह ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता जीतने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और निरंतर मेहनत की सीख भी देता है। उन्होंने खिलाड़ियों से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। समारोह में देहरादून में आयोजित 15वीं उत्तराखंड स्टेट वुशु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली आकांक्षा पोखरियाल को सम्मानित किया गया। वहीं, जॉर्जिया में आयोजित बाटुमी ओपन इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीतने वाले शिवांशु पोखरियाल को भी सम्मान मिला। इसी क्रम में देहरादून में आयोजित 26वीं उत्तराखंड राज्य पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं कांस्य पदक हासिल करने वाले ऋतिक तथा नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल एथलीट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली सृष्टि सैनी को भी नगर आयुक्त ने सम्मानित किया। खिलाड़ियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उनके कोच नितिन नेगी और चिंतन रावत सहित खिलाड़ियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि पहाड़ और छोटे शहरों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें उचित मंच, बेहतर संसाधन और निरंतर प्रोत्साहन देने की। इस मौके पर पदमपुर गैस एजेंसी के प्रोपराइटर भुवनेश कुंज, पूर्व प्रधानाचार्य रमाकांत कुकरेती, शिक्षक पवन रावत, संस्कृत आचार्य एवं शिक्षक कुलदीप मैंदोला, राज्य आंदोलनकारी विजय ध्यानी, शिवांशु, आकांक्षा की माता सुमन पोखरियाल एवं पिता विपिन पोखरियाल, शिक्षक मनोज घिल्डियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम कांडा सरिता पोखरियाल, दिनकर पोखरियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहरा नवीन नेगी, ग्राम प्रधान दर्था रिंकी नेगी, वॉरियर अकादमी के कोच नितिन नेगी, सोनी भारद्वाज, सोनी जोशी, बीना जुयाल, संपत्ति ध्यानी, रीता ध्यानी, लक्ष्मी रावत, हेमलता नेगी, संतोषी रावत, सुमन द्विवेदी, रामेश्वरी नेगी, बबीता सैनी, नीलम रावत, रजनी घिल्डियाल, सतेश्वरी जदली, मायाराम जदली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *