जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कॉलेज मानपुर का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम सत्र 2025-26 में शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के सभी 34 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विद्यालय से कुल 34 परीक्षार्थियों में से 31 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में तथा 3 छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विज्ञान वर्ग के छात्र दिव्यांश ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शुभम रावत ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा मानसी ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिव्यांश का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा, जिन्होंने भौतिकी विषय में 100 प्रतिशत एवं रसायन शास्त्र में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त अवनीश पटवाल, साक्षी कुमारी, देवेंद्र, दिव्या, निहारिका और प्रिया ने भी इंटर विज्ञान परीक्षा ससम्मान उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वरुण कुमार भदोला ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।