ओलम्पियाड में एमकेवीएन ग्रुप के बच्चों ने लहराया परचम

Spread the love

आरव ममगांई व भाव्या शर्मा ने राज्य स्तर पर किया नाम रोशन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : साइंस ओलम्पियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंडियन टैलेंट ओलम्पियाड सत्र 2025-26 के घोषित परिणामों में एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी का माहौल देखा गया।
एमकेवीएन कण्वघाटी, देवी रोड एवं दुर्गापुरी शाखाओं में आयोजित साइंस, मैथ्स, जीके एवं अंग्रेजी ओलम्पियाड के द्वितीय चरण में कुल 101 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें गणित विषय में आरव ममगांई ने राज्य स्तर पर 5वीं रैंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर सूची में स्थान बनाया, जबकि भाव्या शर्मा ने विज्ञान विषय में 7वीं रैंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसके अतिरिक्त आयुष नेगी, दिव्यांशु ध्यानी, कार्तिक नेगी एवं दक्षिता ने ‘एक्सीलेंट मेडल अवार्ड’ प्राप्त किया। वहीं इशिता, मनस्वी, समर्थ रावत, औजस नेगी, तेजस, सार्थक सिंह, अर्थव, जैद, शार्वी, सुरकीति नेगी, अनिकेत असवाल, सारांश, याशिका उनियाल, तनवी, काव्यांश, इशानी बिष्ट, लक्षित कुकरेती, मन्नत शर्मा, अनाया, रितेन्द्र रावत, अयांश घिल्डियाल, अद्विक रावत, अशिका, सूरज नौटियाल, सिद्धि लखेड़ा, आराध्या रावत, दृष्टिओम मंडेलिया, इशानी डबराल एवं प्राची नेगी को क्लास टॉपर के रूप में सम्मानित किया गया। ओलम्पियाड में सफल छात्र-छात्राओं को संस्था के प्रबंध निदेशक प्रकाश चन्द्र कोठारी एवं शिक्षा निदेशिका श्रीमती सिन्धु कोठारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में विद्यालय के कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ‘भारतीय’ ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाती हैं और उन्हें भविष्य में नए आयाम हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं। सम्मान समारोह में उपनिदेशिका श्रीमती सोनम कोठारी, प्रशासनिक निदेशक विपिन जदली, प्रधानाचार्या सुनीता नैथानी सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *