15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : श्रीनगर पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपदभर में नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर/श्रीनगर तपेश कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा बुधवार को श्रीनगर-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान हेलीपैड रोड के पास एक स्कूटी चालक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी से 15 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने अजय गैरोला निवासी जनपद रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त कि खिलाफ बीएनएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने बताया कि वह शराब की बिक्री करता है और शराब को ठेकों से खरीदकर भरदार, बढ़ियारगढ़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करता था। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि लगभग दो माह पूर्व अभियुक्त थाना कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल क्षेत्र में भी शराब बिक्री के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी श्रीकोट राजेश असवाल, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह रावत, हरीश लिंगवाल, गोपाल राम आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *